शपथ ग्रहण के बाद मुख्य मंत्री फडणवीस का पहला बड़ा बयान, बोले महाराष्ट्र में हिंदुत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और राहुल गांधी पर भी साधा निशाना,,,


अनुराग लक्ष्य, 7 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिस भव्यता के साथ संपन्न हुआ वह मुंबई वासियों के लिए किसी राजशाही जैसा ही दिखा। सबकी ज़बान पर यही बात थी कि इससे पहले इस तरह का शपथ ग्रहण समारोह देखने को नहीं मिला।
इसी के साथ मुख्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जो प्रेस के सामने बयान दिया, उसकी चर्चा हर खास ओ आम की ज़बान पर है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जवाबी ध्रुवीकरण से ,महायुति, गठबंधन को बड़ी सफलता के साथ बड़ी जीत हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
तीसरी बार मुख्य मंत्री बने फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग मुस्लिम वोट खोने के डर से मंदिरों में जाना छोड़ दिए थे, वही लोग अब फिर मंदिरों में बार बार आते जाते दिखाई दे रहे हैं।
महाराष्ट्र और खासकर मुंबई की जनता में उनके इस बयान को काफी नोटिस में लिया है। समय तय करेगा कि उनका यह राजनैतिक सफर कितना सार्थक सिद्ध होगा।