बस्ती। सडक दुर्घटना मे घायल एक व्यक्ति ने उपचार के 27 दिन बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
बता दें कि नगर बाजार निवासी राम प्रसाद रावत (70) 11नवंबर की अपने घर से कुछ कार्य से निकले थे, जिन्हे नगर बाजार (दक्षिण टोला) निवासी शनि ने पीछे से मोटर साईकिल से ठोकर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हे गोरखपुर रेफर कर दिया था। मामले में तहरीर के आधार पर नगर पुलिस ने दुर्घटना में घायल होने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम सागर की तहरीर पर पहले ही शनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। अब धारा भी तरमीम होगी।