बस्ती ।परसरामपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर निवासी धनन्जय सिंह ने गांव निवासी 9 लोगों पर रास्ते में घेर कर ईंट पत्थर, लाठी डंडे से मारने पीटने, ट्रैक्टर तोड देने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर बेंचू के साथ खेत में जा रहे थे कि रास्ते में गांव निवासी मंजू पत्नी महेश, .रुबी पत्नी राम प्रसाद, गुडिया पत्नी उमेश, सोनू, कालू, महेश, गुलशन सहित 9 लोगों ने उसे घेर कर ईंट पत्थर, लाठी डंडे से मारा पीटा, उसके ट्रैक्टर को तोड दिया, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।