सायन रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार गैलरी में तब्दील, ऑटो रिक्शा चालकों का अतिक्रमण बदस्तूर जारी,,


अनुराग लक्ष्य, 4 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
दादर , छत्र पति शिवा जी टर्मिनस सी एस टी और कल्याण, टिटवाला को जोड़ने वाला स्टेशन सायन इस वक्त निर्माणाधीन होने के कारण राहगीर अभी तमाम मुश्किलें झेलकर अपना सफर तय कर रहे हैं।
सायन रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार चूंकि पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसलिए सामने गली के द्वारा ही राहगीर और यात्री सहित धारावी वासी भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करके अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि सिग्नल तिराहे पर ऑटो रिक्शा चालकों का इतना जबरदस्त अतिक्रमण है, कि उधर से गुजरने वाले बड़े वाहन और बेस्ट की बसों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।
इसी के साथ सायन रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो को बंद कर दिया गया है और इसका डाइवर्जन सायन ब्रिज की तरफ कर दिया गया है जिसकी वजह से यात्रियों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। रिक्शा चालकों के इस रवैए पर ट्रैफिक पुलिस क्यों मूक बनी है। यह आज तक समझ में नहीं आया। इस तरफ न रेलवे प्रशाशन कोई ध्यान दे रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस। अगर ट्रैफिक पुलिस ने इस समस्या पर ध्यान दिया तो राहगीरों को जरूर आने जाने में सुविधा होगी।