खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, ले उड़े जेवरात, कपड़ा, बर्तन, अनाज

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी उग्रसेन पाण्डेय के घर में घुसे चोर जेवर, कपड़ा, अनाज, बर्तन आदि चुरा ले गए। जिस समय चोरी की घटना हुई परिवार बाहर गया था। वापस लौटने पर सामान बिखरा देख चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई।
उग्रसेन पाण्डेय के अनुसार रोजी रोटी के सिलसिले में वे परिवार के साथ पानीपत हरियाणा में रहते है। छह माह पूर्व वे परिवार के साथ घर आए और फिर से 28 मई को वे परिवार वालों के साथ वापस पानीपत चले गए। 28 नवम्बर को दोपहर में फिर से घर वापस लौटे। वापस घर आने पर सामान बिखरा मिला। घर में रखे कीमती सामान गायब मिले। चोर घर से जेवर, कपड़ा, सिलेंडर, बर्तन, गेहूं, सरसो आदि चुराकर चम्पत हो गए। इसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी के मामले की छानबीन कर रही है।