मुंबई में टूटा 8 साल का रिकार्ड, ठंड से ठिठुरा पूरा महाराष्ट्र, मुंबई में जन जीवन प्रभावित,,,,


अनुराग लक्ष्य, 1 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
,, उस शख्स को बच्चों से मुहब्बत भी बहुत थी
उसपे यह सितम भूख की शिद्दत भी बहुत थी
ठंडक की सख़्त रातों में देखा यही अक्सर
तन पर लिबास की उसे किल्लत भी बहुत थी,,,
इस सच्चाई को आप माने या न माने, पर आज की हकीकत तो यही है। मुंबई सहित महाराष्ट्र में नवंबर का महीना जिस ठंडक के साथ गुज़रा। वोह पिछले आठ वर्षों के रिकार्ड को तोड़ गया है।
आज दिसंबर की सुबह की पहली तारीख है। बच्चे ठिठुरते हुए सड़कों की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन चेहरों पर मुस्कान की जगह ठंडक के आसरात पूरी तरह दिखाई दे रहे हैं।
इस साल नवंबर से ही शुरू हुई यह ठंडक आगे क्या गुल खिलाएगी। यह तो आपको दिसंबर और जनवरी में पता चल ही जाएगा क्योंकि जो मौसम का मेज़ाज है। उससे तो यही लगता है कि मुंबई वासियों को भयंकर ठंड का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें बच्चों बूढों समेत नौजवान तबका भी पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।