अमेरिका से योग के डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित हुए भक्तमाल पीठाधीश्वर अवधेश दास….

 

अयोध्या l अंतर्राष्ट्रीय योगा संस्कृतिम यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा अमेरिका द्वारा भक्तमाल पीठाधीश्वर अवधेश दास को योग के डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया l यह उपाधि उन्हें लगातार किए जा रहे सामाजिक धार्मिक और समाज के ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी मदद आदि हेतु प्रदान किया गया है l
यह उपाधि उन्हें जगतगुरु माधवाचार्य उड़पी द्वारा प्रदान किया गया l इस मौके पर भक्तमाल पीठाधीश्वर अवधेश दास ने कहा मैं इस सम्मान के लिए मुझे चुना गया यह सब प्रभु की कृपा है जो मुझे इस तरह की उपाधि मिली l मैं धन्यवाद करता हूं इस संस्थान व जगतगुरु माधवाचार्य का जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और मेरा सम्मान किया मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं साथ यह भी कहा उपाधि से उत्साह वर्धन हुआ है l सामाजिक कार्यों के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है l आपको बता दें अवधेश दास यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्यंत करीबी माने जाते हैं मुख्यमंत्री का यहां से बहुत पुराना लगाव है ज्यादातर कार्यक्रम में जब वह अयोध्या आते हैं तो भक्तमाल आश्रम जरूर जाते है l