बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के जिगिना निवासी प्रदीप ने चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके गांव से कुसौना गांव बारात गई थी, जहां वह गांव के कुछ लोगों के साथ वह भी गया था। वहां से वह गांव के कुछ लोगों के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। पड़री गांव के पास मार्ग पर एक चार पहिया गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों ने उसे हाथ दिया, जिस पर उसने अपनी बाइक रोक दी, इसके बाद उसमें से संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम निवासी अमित सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ छोटू ने कहा कि मारो मामा हो या कोई और। यह कहते हुए उन दोनो सहित चार ने मिलकर उसे मारा पीटा, गाली दी। धमकी दिया कि यदि उनके बारे में किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।