बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के दुभरा बोधी निवासी सत्यदेव पाण्डेय ने एक नामजद, आठ अज्ञात के खिलाफ मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र आयुष और गांव निवासी दिशांत शादी के लिए सामान खरीदने कस्बा हरैया गए थे, जहां सिघाड़े का ठेला हटाने की बात को लेकर कहासुनी हुई। ठेला हटाने की बात को लेकर हर्रैया कस्बा निवासी किशन और आठ अज्ञात ने मिलकर उसके पुत्र और साथ गए युवक को गाली गुप्ता देते हुए लाठी ,डण्डा, राड व धारदार हथियार से घेरकर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान दोनो बेहोस हो गए। तहरीर के आधार पर मामले में नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।