बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बनरही (नरहरिया ) निवासी एक विवाहिता के शादी और विदाई के गहने चोरी हो गए। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बनरही (नरहरिया) मोहल्ला निवासी चन्द्रकान्ती पत्नी वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 28/29 नवम्बर की रात किसी समय चोर घर में घुस गए। आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने, चांदी का उसकी शादी और विदाई के सभी गहने चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।