बस्ती । पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुनगाई बुजुर्ग निवासी पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, जानमाल की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुनगाई बुजुर्ग निवासी बलवन्त की पत्नी पूजा भारती का आरोप है कि दो लाख रूपए दहेज की मांग को लेकर उसके पति, सास, ससुर, ननद ने मिलकर उसे मारा पीटा, गाली और जानमाल की धमकी देते हुए उत्पीड़ित किया। ससुराल में जीवन असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके पैकोलिया थाना क्षेत्र के जोकहा में पिता के घर रह रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी, डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।