बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प पर फटे नोट की बात को लेकर हुए विवाद के चलते सेल्समैन को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने में एक नामजद, पांच- छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के भभौरा निवासी निलेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका मौसेरा भाई रनन्जय इंडियन आयल पेट्रोल पंप महुआरी पर सेल्समैन है। 28 नवम्बर को दिन में करीब दो बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दयलापुर निवासी कुन्नू चौधरी से उसके मौसेरे भाई के साथ फटे नोट की बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी रंजिश को लेकर उसने पांच- छह अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उसके मौसेरे भाई को मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।