अनुराग लक्ष्य, 6 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
जनपद की साहित्यिक और अदबी संस्था अदबी संगम के तत्वाधान में आगामी 30 अगस्त को प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में दिन के 1 बजे प्रसिद्ध कवि साहित्यकार एवं उपन्यासकार भगवती चरण वर्मा जी की 123 वीं जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया है। जिसके संयोजक शायर दीपक सिंह प्रेमी हैं।
अदबी संगम की इस साहित्यिक यात्रा के मुसाफिरों में बस्ती के अंतर राष्ट्री कवि डॉ राम कृष्ण लाल जगमग, बाराबंकी के ओज के कवि ओ पी वर्मा , ओम, विनोद कुमार हर्षित, गोरखपुर के मशहूर ओ मारुफ शायर सुमबुल हाशमी, दीपक सिंह प्रेमी और अफ़ज़ल हुसैन अफ़ज़ल के नाम प्रमुख हैं।
इस अवसर पर अदबी संगम के आयोजक अफज़ल हुसैन अफ़ज़ल ने शहर वासियों से इस कवि सम्मेलन और मुशायरे को कामयाब बनाने की अपील की है।