महिला को लाठी डंडा, लात मुक्का, थप्पड़ से मारा पीटा

 

बस्ती । गौर थाना क्षेत्र के हलुआ बाजार निवासी सुमेरा देवी पत्नी रंगीलाल वर्मा ने तीन लोगों पर पैतृक सम्पत्ति को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बेलवरिया जंगल (नगरा) निवासी गीता पत्नी भोला , उदयराज, अंजली वर्मा पुत्र, पुत्री व पता अज्ञात ने हलुआ बाजार में घेर कर उसे लाठी डंडा, लात मुक्का, थप्पड़ से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।