जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बूथों प्राथमिक विद्यालय अलनपुर, हाजी नुरुल्लाह जूनियर हाईस्कूल आदि में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

अम्बेडकर नगर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बूथों प्राथमिक विद्यालय अलनपुर, हाजी नुरुल्लाह जूनियर हाईस्कूल आदि में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा। मतदान शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से चल रहा है। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए संपन्न कराने के निर्देश दिए।