देश के कई राज्यों समेत महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रहे हैं मतदान,,,,

अनुराग लक्ष्य, 20 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
पूरे महाराष्ट्र सहित मुंबई की सड़कों पर आज सुबह से ही खुशनुमा माहौल बना हुआ है। लोग अपने परिवार सहित अपने अपने पोलिंग बूथों पर पहुंचे और अपने परिजनों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। भारी सुरक्षा के बीच मुंबई में मतदान शांति पूर्वक चल रहा है।
आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। इस चुनाव में जहां एक तरफ सत्तारूढ़ , महायुति, गठबंधन सत्ता बरकरार रखने के लिए अपनी तमाम ताकतें लगा रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी MVA को सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
आज के इस सम्पन्न हो रहे चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और एम वी ए के बीच रहेगा। जिसमें महाराष्ट्र के 9,70,25,119 मतदाता 4,136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी भी प्रकार के व्यवधान या अप्रिय घटनाओं की कोई ख़बर नहीं मिली है। मतदान शांति पूर्वक हर विधानसभा बूथों पर चल रहा है।