नशे की हालत में दे रहे थे गाली, मना करने पर मारा पीटा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मालीटोला निवासी गौरव कुमार ने चार लोगों पर नशे की हालत में आकर गालियां देने, मना करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह गांधीनगर में अपने दोस्त शिवम से बातचीत कर रहा था। इस बीच माली टोला निवासी अनूप, सहवान, गुल्लक, राजा पता अज्ञात नशे की हालत में पहुंचे, बिना कुछ कहे सुने गाली देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसे मारापीटा, जान से मारने की धमकी दी। लोगों के बीच बचाव करने पर वे भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।