सड़क निर्माण का कार्य रोकने, घर में घुसकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी सीमा पत्नी मनोज ने गांव निवासी चार लोगों पर सड़क निर्माण का कार्य रोकने, गाली देने और घर में घुसकर उसे, उसके पति व अन्य को मारने पीटने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राजपति, निशा, मुन्नी देवी, मनोज के साथ गांव में मनरेगा योजना के तहत आरसीसी रोड का निर्माण कर रहे थे। इस दौरान गांव निवासी नरेश, उसका भाई पिंटू, करिया, बड़काने लाठी, सब्बल आदि से लैस होकर पहुंचे और गाली देते हुए सड़क निर्माण का कार्य रोकने लगे। जब उन्हे गाली देने से मना किया गया तो वे हमलावर हो गए। उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह घर में भागी तो आरोपी उसके घर में घुस गए और उसे मारने लगे। उसे बचाने आए उसके पति मनोज, राजपति, निशा को भी मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।