आम के बाग में फंदे से लटकता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति शव

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल पेट्रोल पम्प के बगल गुलौरी बुर्जुग गांव के बाग में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ की डाल में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच, पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल निवासी ब्रहमादीन (45) वर्षीय के भाई देवतादीन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसका भाई नशे का आदी था। उसकी तबियत भी ठीक नहीं थी। उनकी शादी नहीं हुआ था। सूचना मिलने पर वे पहुंचे तो उन्हे गुलौरी बाग में फंदे से लटकता पाया।
थानध्यक्ष संध्या रानी तिवारी ने बताया मामला कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।