जबरदस्ती ट्रैक्टर से खेत जोतने से मना करने पर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ियार निवासी शोभा देवी पत्नी स्व. सदानन्द ने अपने पट्टीदार पर जबरदस्ती ट्रैक्टर से उसका खेत जोतने, मना करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मुड़ियार टोला डकहड़वा निवासी उसके पट्टीदार हरिप्रकाश यादव जबरिया उसका खेत ट्रैक्टर से जोत रहे थे, जब उसने मना किया तो हरिप्रकाश यादव, उसकी पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र अरविन्द यादव ने मिलकर उसे गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले की विवेचना कर रही है।