ईंट पत्थरों से हमला कर पति, पत्नी को किया घायल

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के महेवा कुंवर निवासी दीप कुमार सिंह ने गांव निवासी धर्मराज सिंह, उसके भाई राजेश सिंह और उसके छोटे पुत्र पर मकान की दीवार ठीक करते समय हमला करने, बीच बचाव में आए उसके भाई प्रवीण सिंह, भाभी स्मिता सिंह पर ईंट पत्थरों से हमला कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।