बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी इस्लाम खातून ने चार लोगों के खिलाफ अपनी भाभी झिनका खातून को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी भाभी ने अपने लड़के के झगड़े के बारे में गांव निवासी रोनू उर्फ अब्दुल से पूछा, जिस पर रोनू, राजू, इरफान, साकिर ने मिलकर उसकी भाभी को लाठी, डंडा, लात, मुक्का, थप्पड़ से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।