जमीनी विवाद में मारापीटा, चेहरे पर फेंक दिया गर्म पदार्थ

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया निवासी राकेश कुमार सिंह ने गांव निवासी समर सिंह पर जमीनी विवाद को लेकर चेहरे पर गर्म पदार्थ फेक देने, घर में से घसीटकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जब बीच बचाव करने उसकी भतीजी और पुत्री आई तो आरोपी ने उनसे भी छीनाझपटी और अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दिया। वहीं समर सिंह ने राकेश सिंह व दो- तीन अन्य अज्ञात पर घर में घुसकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने, चाकू से हमला करने से मध्यमा उंगली का ऊपरी हिस्सा कट जाने का आरोप लगाया है।दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।