जेवर, नगदी रखा बक्सा चोरी

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी ओम नारायण दुबे के कमरे में जेवर, नगदी और कागजात रखा बक्सा चोर चुरा ले गए। पुलिस को दी गई तहरीर में ओम नारायण ने बताया है िकवह अपने घर के कमरे में दिन में सोया था, शाम करीब 6 बजे वह सोकर उठा और बाजार जाने के लिए दूसरे कमरे में रखे बक्से से रूपया निकालने पहुंचा तो बक्सा गायब पाया। बक्से में सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी, दस हजार रूपए नगदी और घर के महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। चोरी गया बक्सा घर के पीछे मिला, जिसका ताला टूटा था और उसमें रखा सामान और नगदी गायब मिला। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।