युवती को कमरे में खींच ले जाने, कपड़ा फाड़ने का आरोप

 

बस्ती ।सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव निवासी दो लोगों पर उसे कमरे में खींच ले जाने, उसका कपड़ा फाड़ देने, बीच बचाव करने आई उसकी मां को भी मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी अजय और उसके पिता हरिशंकर के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।