बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कड़जा अजमतपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पूर्व पति पर दूसरे पति के सम्बन्ध से पैदा हुए चार साल के बेटे को छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी नरेन्द्र के साथ हुई थी, जिससे पंचायतन विवाह विच्छेद हो गया था। इसके बाद उसने कड़जा अजमतपुर निवासी विन्देश के साथ शादी कर लिया और उसके साथ रहती है। दूसरे पति से उसके एक बेटा कृष्णा हुआ, जिसे उसका पहला पति चुराने की फिराक में रहता था। सात मार्च को आरोपी उसकेे घर पहुंचा, और जबरदस्ती उसके चार साल के बेटे को छीनकर भाग गया। उसे और उसके पिता को मारा पीटा, गाली और जानमाल की धमकी दी। कहा कि यदि कही शिकायत करोगी तो घर बरवाद कर दूँगा। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर लालगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जानमाल की धमकी देने के मामले में आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।