बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरकहिया निवासी राज मोहन सोनकर ने एक युवक पर आटो चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह आटो चालक है। चार दिन तक लगातार संतकबीरनगर जिले के लोहरौली मटियापार निवासी बताने वाले एक लड़के रंजीत उर्फ मिठ्ठू को बडेवन चौराहे पर सवारी बैठाने के एवज में वह उसे प्रतिदिन सौ रूपए देता था। 12 अक्टूबर को वह गांधीनगर स्थित ब्लैक बेरी शोरूम के पास अपना आटो खड़ी कर घर खाना खाने चला आया। साथ में रंजीत भी था, उसने कहा िकवह गाड़ी में बैठा है। इस पर उसने उसे चाभी देते हुए कहा कि यदि रास्ते में जाम लगा तो गाड़ी आगे पीछे कर देना। उसे चाभी देकर घर आने के बाद वापस लौटा तो आटो सहित वह गायब मिला। काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।