बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत करने, कपड़ा फाड़ देने, गाली देते हुए मारने पीटने, सोने की चेन, अंगूठी छीन लेने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के अनुसार 15 जून की शाम करीब सात बजे गाँव के पास स्थित बाग में उसे अकेली पाकर रैकवार निवासी प्रहलाद भगत निषाद और पीड़िता के गांव के ही निवासी जग्गू ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। उसका कपड़ा फाड़ दिया, अश्लील हरकत की, जब उसने विरोध किया तो गाली देते हुए आरोपियों ने उसे मारा पीटा, उसके गले से सोने की चेन और हाथ में पहनी अंगूठी छीन लिया। मामले में उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।