मामूली विवाद में युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, चाकू, पंच बरामद

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत मे मामूली विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के बकैनिया द्वीप निवासी सचिन कुमार से बारीजोत निवासी रवि कुमार रावत की शुक्रवार शाम को मामूली विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट मे बदल गया। तैश में आकर सचिन ने पंच से रवि के आँखों व चाकू से शरीर के अन्य अंगों पर वार कर दिया।घायल अवस्था में एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पर ले आई। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू व एक पंच बरामद कर लिया गया है। हत्या चाकू से की गई है या पंच से आँख पर चोट लगने से युवक की मौत हुई है। इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।