आमने-सामने से टकराई बाइक और स्कूटी, एक की मौत, दो घायल

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर देर रात मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे स्कूटी सवार पिता, पुत्र, मोटरसाइकिल सवारयुवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलो को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान स्कूटी सवार युवक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मे मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव निवासी घपालू गुप्ता अपने बेटे अभिषेक गुप्ता के साथ स्कूटी से अगौना बाजार ब्रेड खरीदने गए थे। वापस लौटते समय डेईडिहा के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार देवेंद्र की बाइक से स्कूटी में भिड़ंत हो गई।घायलो को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। जंहा घपालू गुप्ता के सिर और उनके बेटे अभिषेक गुप्ता के पैर मे गंभीर चोट के कारण उन्हे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।जहां घपालू की इलाज के दौरान मौत हो गई।