विशेष सचिव, राज्य कर का आगमन 05 अक्टूबर को

विशेष सचिव, राज्य कर का आगमन 05 अक्टूबर को

बहराइच 03 अक्टूबर। विशेष सचिव, राज्य कर, उ.प्र. शासन श्रीमती निधि श्रीवास्तव का 05 अक्टूबर 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। विशेष सचिव राज्य कर 05 अक्टूबर 2026 को अपरान्ह 12ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर अपरान्ह 02ः00 बजे विकास खण्ड हुज़ूरपुर की विभिन्न योजनाओं की स्थिति एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा 05 अक्टूबर को रात्रि विश्राम लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में करेंगी। विशेष सचिव 06 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10ः00 बजे विकास खण्ड हुज़ूरपुर की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तथा अपरान्ह 03ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः