बस्ती । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक गेस्ट हाउस में ले जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कोपिया निवासी सुहेल अहमद ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया, इसके बाद आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर उससे निकाह करने की बात की। निकाह करने की बात कहकर उसे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस (लॉज) में ले जाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया, उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो भी ले लिया। आर्थिक समस्या बताकर उससे कुछ पैसा भी लिया। कुछ दिन बाद जब उसने शादी की बात की तो गुस्से मे आकर उसने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इसकी शिकायत आरोपी के भाई नसीब, हुसैन व उसके परिवार के अन्य लोगो से किया तो उनके द्वारा गाली देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली थाने में जीरो एफआईआर पंजीकृत किया गया,एसपी के आदेश पर मामले में पुरानी बस्ती थाने में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, जानमाल की धमकी देने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एक अप्रैल से 31 मई के बीच हुई घटना के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।