आपस में टकराए चार वाहन, दो की मौत, 9 घायल

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द मोड़ के पास शनिवार दोपहर ओवरटेक करने के चक्कर मे चार वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप् से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी कलवारी ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे अंबेडकर नगर के किछौछा शरीफ दरगाह से गोंडा जिले के लिए जा रही बस, आटो से दरगाह से लौट रहे सिद्धार्थनगर के लोगों की आटो, एक बोलेरो, एक ई पिकप अनियंत्रित होकर आपस में टकरा कर सड़क के नीचे खाई में चली गई। इस हादसे में आटो में सवार पांचबच्चे पानी में डूबने लगे, जिसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया। हादसे में सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया कोटिया निवासी राम चन्द्र गौतम (70), बढली गांव निवासी नजमा खातून की मौत हो गई। जबकि 9 घायलों का जिला अस्पपताल में इलाज चल रहा हहै। चार की स्थित ठीक देख प्राथमिक उपचार बाद उन्हे सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।