प्रयागराज। प्रयागराज मंडल से आज कुल 38 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में अरुण कुमार, किशन एवं सुदामा राम को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 12,63,79,668 रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।
प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य संजय सिंह द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल सम्मान सहित सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, एचआरएमएस एवं यूएमआईडी की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई।