बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के माझामानपुर (भुवालडीह)निवासी राम सागर ने गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी रामशंकर, उसकी पत्नी शांती देवी, भाई अशोक कुमार ने मिलकर जमीनी विवाद के चलते उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।