व्यूटी पार्लर से लापता हो गई किशोरी, पूछने पर पार्लर संचालिका ने दी धमकी

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक व्यूटी पार्लर पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां के अनुसार 5 अक्टूबर को उसकी पुत्री व्यूटी पार्लर पर काम करने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उसने व्यूटी पार्लर संचालिका के मोबाइल नम्बर पर फोन कर बेटी के बारे में पूछा। इस पर व्यूटी पार्लर संचालिका ने गाली देते हुए उसे धमकी दी। कहा कि पुलिस से उसका नाम नहीं लेना। यदि ऐसा किया तो तुम्हे और तुम्हारी बेटी को बर्बाद कर देंगे। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के नाम से बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।