पैमाइश बाद लगाए गए नस्ब पत्थर को उखाड़कर फेकने में 3 पर मुकदमा

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के झलहनिया निवासी बाबूलाल ने भिटिया जालिम सिंह गांव निवासी तीन लोगों पर न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश बाद लगाए गए नसब पत्थर को उखाड़कर फेक देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि भिटिया जालिम सिंह गांव स्थित गाटा संख्या की पैमाइश बाद राजस्व टीम द्वारा किया गया और निशान पत्थर गलाया गया, जिसे मझौवा खुर्द गांव निवासी विश्राम, भिटिया जालिम सिंह गांव निवासी सगे भाई बिहारी, बनवारी ने मिलकर उखाड़ दिया। राजस्व टीम द्वारा जांच बाद इस बारे में उसे अवगत कराया गया। जब उसने पत्थर उखड़ने के बारे में आरोपियों से पूछा तो उनके द्वारा उसे जानमाल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।