बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़ोखर स्थित एक मकान से चोर सोने, चांदी के गहने, बाइक, गैस लिेंडर, पानी का मोटर, करीब 15 साड़ी चुरा ले गए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चनईपुर निवासी प्रदीप सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका एक मकान बड़ोखर में है। जबकि वह परिवार समेत मुम्बई में रहता है। 21 अक्टूबर की शाम को बड़ोखर निवासी उसके मित्र अरबाज ने फोन पर सूचना दिया कि उसके घर में चोरी हो गई है।सूचना मिलने के बाद वह 23 अक्टूबर को अपने घर बडोखर पहुंचा। देखा कि घर के दरवाजे खुले और ताले टूटे मिले, सामान बिख्रा मिला। चोर घर को खाली पाकर उसमें रखा कीमती सामान, सोने, चांदी के गहने, घर में रखी पल्सर बाइक, गैस सिलेंडर, पानी का मोटर, पत्नी का करीब 10-15 साड़ी चुरा ले गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया है।