बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव निवासी धर्मपाल साइबर जालसाज की ठगी का शिकार हो गए। उनके वाट्सएप् पर ब्लाक के ग्रुप में पीएम किसान एप इंस्टाल करने के लिए एक अज्ञात लिंक आया। मोबाइल नम्बर पर आए लिंक को इंस्टाल करने के बाद आईएमपीएस के माध्यम से जालसाज ने आनलाइन ट्रांजेक्शन से उसके खाते से चार लाख 10 हजार रूपए उसके खाते से ट्रांसफर कर लिया। साइबर फ्राड की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर लिंक भेजने वाले मोबाइल नम्बर के धारक के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अज्ञात नाम से मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच कर रही है।