जालसाज ने धोखे से ट्रांसफर करा लिया एक लाख 95 हजार रूपए

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ निवासी प्रदीप कुमार यादव से जालसाज ने आन लाइन एक लाख 95 हजार रूपए धोखे से ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित के अनुसार डिलीवरी कोरियर के कस्टमर केयर का नाम बताकर जालसाज ने पंजाब नेशनल बैंक के उसके दो खाता से चार बार में धोखे से 83 हजार, 50- 50 हजार और 12 हजार रूपए धोखे से ट्रंसफर करा लिया। जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित ने लालगंज थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मोबाइल नम्बर के धारक के खिलाफ अज्ञात नाम से बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।