पारिवारिक विवाद समाप्त कर परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया

पारिवारिक विवाद समाप्त कर परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया

 

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए दो परिवारों में सुलह कराई।

 

पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनने के बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया।

 

दोनों पक्षों की बात सुनने और आपसी मतभेदों पर समझाइश देने के बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह कराई गई। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ रहने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के प्रति सहयोग और समझदारी बनाए रखने की सलाह दी।

 

सुलह कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती, अनन्या सिंह, निशी त्रिवेदी और छाया द्विवेदी शामिल रहीं।