ग्राम चैपालों में 04 लाख 21 हजार से अधिक समस्याओंध्प्रकरणों का किया गया निस्तारण

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल, (गांव की समस्या -गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है, और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गबों के पास जा रही है, ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चैपालों में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चैपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानका के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1292 ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3594 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चैपालों मे 3331 ब्लाक स्तय अधिका व कर्मचा तथा 5913 ग्राम स्तय कर्मचा मौजूद रहे और इन चैपालों में 75 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम्य विकास आयुक्त  जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनव 23 से अब तक  01 लाख 05 हजार से अधिक ग्राम चैपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 73 लाख 93 हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 04 लाख 21 हजार से अधिक  समस्याओंध्प्रकरणों का निस्तारण किया गया।