बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के आमा पाण्डेय गांव निवासी घनश्याम ने गांव निवासी चार लोगों पर अपनी मां और भाई को मारने पीटने का आरोप लगाया है। कहा है कि आपसी पुरानी रंजिश व धान काटने से मना करने की बात को लेकर गांव निवासी अमरेन्द्र उर्फ भीम , उसके भाई ज्ञानेन्द्र कुमार, नागेन्द्र कुमार व एक अन्य सुनील कुमार ने उसकी मां मनभावती, भाई अनीश को मारा पीटा, गाली व जान माल की धमकी दी। मामले में पुलिस कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।