जनपद बहराइच के विभिन्न थानों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
आज दिनांक 30.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/मैसेज, OTP, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीमों द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते/ATM कार्ड संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर सुरक्षा के संबंध में OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें एवं जानकारी सावधानीपूर्वक साझा करने हेतु जागरूक किया गया।
साथ ही उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया गया तथा किसी के साथ साइबर फ्रॉड होने पर *नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नंबर 1930 एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी गई।