दुर्गा मंदिर से पिंडी के ऊपर लगा चांदी का मुकुट, नथुनी चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के भेलवल दुर्गा मंदिर से चोर पिंडी के ऊपर लगा हुआ चांदी का मुकुट, नथुनी चुरा ले गए। चोरी के इस मामले में भेलवल गांव निवासी नागेन्द्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।