दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पर मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के कम्पनी बाग चौराहा पर दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ एसआई अजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज कराए गए मुकदमें के अनुसार डीजे संचालक हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेंदाजागीर निवासी लवकुश चौधरी और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा निवासी जोगिन्दर वर्मा कम्पनी बाग चौराहे पर रात करीब ढाई बजे तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से ध्वनि प्रदूषण और मानव जीवन को उत्पन्न होने के कारण डीजे पिकअप वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। दोनो को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही की है।