बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर धोखे से होटल में ले जाकर बलात्कार करने, बाद में शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने, शादी की बात करने पर गाली देने , मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
25 वर्षीय पीड़िता के अनुसार सिलाई सेंटर का फार्म भराने के बहाने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कलिगढ़ा निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र उसे शहर के एक होटल में ले गया, वहां उसके साथ बलात्कार किया, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार सम्बन्ध बनाया, जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसे गाली दी। इसके बाद ज बवह आरोपी के घर पहुंची और उसके परिवार वालों को इस बारे में बताया तो उसके भाई व अन्य ने मिलकर उसे मारा पीटा, जाति सूचक गाली और जानमाल की धमकी दी। 17 फरवरी से 28 अप्रैल के बीच हुए इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बलात्कार के आरोपी सहित छह के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है और विवेचना कर रही है।