घर के सामने खड़े होकर पेशाब करने से मना किया तो महिला को मारा पीटा

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कम्हरिया बड़ा पुरवा गांव निवासी एक महिला ने घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में शोहवतुन्निशा पत्नी जावेद अख्तर ने कहा है कि कम्हरिया गांव निवासी रसीद अहमद उसके घर के सामने रास्ते पर पेशाब कर रहा था, जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने गाली दी। अपने भाई इश्तियाक अहमद, पुत्र समीर, पत्नी समीरून्निशा ने मिलकर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।