सार्वजनिक स्थान पर दीवाल खड़ाकर रास्ता अवरूद्ध करने से रोकने पर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के उमरिया उर्फ अमिलहा निवासी राम सेवक ने चार लोगों पर गाली देते हुए मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी निर्मल, उसका भाई रामकरन, शेषराम, उसका भाई संदीप मिलकर सार्वजनिक मार्ग (खडंजा) को दीवाल चलाकर अवरुद्ध कर रहे थे, जब उसने उन्हे ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान माल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।