बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म और कुकर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गांव निवासी बबलू (25), शिवराम (30) रात करीब साढ़े 10 बजे उसके घर में घुस आए, उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म और कुकर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला 29 नवम्बर 2023 का है। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक दुष्कर्म, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।